बदायूं, जनवरी 20 -- बीती सात जनवरी को महाराष्ट्र के सांगली की आटपाड़ी बैंक लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया गया है। यूपी पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने चोर को बदायूं से गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो सोने की ईंटें बरामद हुई हैं, जिसका वजन एक किलो से ज्यादा का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इसकी मार्केट में कीमत करोड़ों में है।महाराष्ट्र के सांगली स्थित आटपाड़ी बैंक को निशाना बनाकर चोरों ने बैंक कार्यालय की खिड़की काटी और प्राइवेट लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहनों व नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। चोरी वारदात के बाद थाना आटपाड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, चोरी की कड़ी बदायूं से जुड़ती चली गई। मुखबिर की सूचना पर अलापुर पुलिस ने सांगली क्राइम ब्रांच से संपर्क साधा और संयुक्त कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.