नई दिल्ली, अगस्त 21 -- फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री जो इन दिनों अपनी फिल्म द बंगाल फाइल्स को प्रमोट कर रहे हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब शुरू-शुरू में वो महाराष्ट्रियन खाना खाते थे तो उन्हें लगता था कि वो किसानों का गरीब खाना होता है। विवेक के इस बायन की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब विवेक ने उस ट्रोलिंग को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें विवाद में न घसीटा जाए। वो बयान उन्होंने हंसी-मजाक में दिया था।कर्ली टेल्स में दिया था बयान विवेक कर्ली टेल्स के व्लॉग में अपनी पत्नी पल्लवी जोशी के साथ पहुंचे थे। इस व्लॉग में विवेक से महाराष्ट्रियन खाने के बारे में सवाल हुआ था। विवेक की पत्नी ने तुरंत इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि विवेक महाराष्ट्रियन खाने को गरीबों का खाना कहते थे, लेकिन बाद में ...