अहमदाबाद, फरवरी 18 -- गुजरात में हुए स्थानीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत दर्ज की। इस तरह भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात में भी अपना परचम लहरा दिया। यहां की 66 नगर पालिकाओं में चुनाव हुए, इनमें से भाजपा ने 57 पर जीत दर्ज करके अपने पुराने गढ़ पर कब्जा बनाए रखा। कांग्रेस का यहां भी बुरा हाल हुआ। आपको बता दें कि जिला पंचायत की सभी 9 सीटों पर भाजपा विजयी हुई है। इसके साथ ही भाजपा ने अहमदाबाद, भावनगर और सूरत नगर निगमों की तीनों सीटों पर उपचुनाव जीत लिया है। बीजेपी ने जूनागढ़ नगर निगम, कठलाल, कपडवंज और गांधीनगर की तालुका पंचायतें जीत ली हैं।खबर अपडेट हो रही है.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...