सोनभद्र, जून 24 -- दुद्धी/बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार गोड़ धुर्वे के नेतृत्व में मंगलवार को महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल मल्देवा में महारानी दुर्गावती देवी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान बावनगढ़ 57 परगना के देवी देवताओं का आह्वान कर गोंडी रीति रिवाज से पूजा की गई। यजमान की भूमिका में जीत सिंह खरवार रहे। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की धर्म संस्कृति को संजोए रखना यह एक प्राचीन विरासत हैं, क्योंकि हमारा समाज प्रकृति की पूजा करता है। आज की युवा पीढ़ी संस्कृति से भटकती जा रही है। संचालन फौजदार सिंह ने किया। इस मौके पर अरविंद रावण, शिव कुमार आयाम, रमाशंकर गोंड, सुखाई, सुरेंद्र पोयाम, पिया, मनोज सिंह, मनीष, निरंजन, मीरा सिंह आदि रहे। बीजपुर संवाददाता के अनुसार आदिवासी सेवा समिति के तत्वाधान में संघर्ष फ्रेंड्स क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.