सीतापुर, अक्टूबर 5 -- सीतापुर, संवाददाता। दुर्गा वाहिनी द्वारा महारानी दुर्गावती के जन्मदिन पर आयोजित दुर्गा अष्टमी का कार्यक्रम चित्रगुप्त मंदिर पर आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य वक्ता दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका डॉ. मुद्रा सिंह ने कहा आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है कुशल योद्धा एवं बहनों के लिए प्रेरणादायक माता महारानी दुर्गावती का जन्मदिन आज है। कार्यक्रम में विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी श्रीमती प्रज्ञा सिंह जिला संयोजिका वंदना मिश्रा जिला मातृ शक्ति संयोजिका सुनीता श्रीवास्तव, जिला सह संयोजिका मातृशक्ति पूजा शुक्ला, नगर सह संयोजिका मातृशक्ति गीता, निर्मला अग्रवाल, अभिलाषा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...