एटा, जून 6 -- शुक्रवार को शहर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में अहिल्याबाई होल्कर समिति के माध्यम से जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री सहित जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने 300 रुपए का सिक्का अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के साथ जारी करने पर केंद्र सरकार का अभार व्यक्त किया। साथ ही पोस्टल टिकट भी जारी किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि भाजपा टीम लोगों को घर-घर पहुंच अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी के बारे में जानकारी दे रही है। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने देश की स्वतंत्रता में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के अहम योगदान को बताया। टूंडला विधायक प्रेमपाल सिं...