श्रावस्ती, मई 25 -- श्रावस्ती, संवाददाता। महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में रविवार को उनके जीवन दर्शन पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारम्भ विधायक राम फेरन पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिश्रीलाल वर्मा ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को उपलब्धियां बताई। इस दौरान जिलाध्यक्ष व विधायक ने प्रदर्शनी में पारदर्शित चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों को प्रणाम किया। विधायक राम फेरन पाण्डेय ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समाजसेवा व सनातन संरक्षक की जीती जागती मूर्ति थी। उनकी ओर से गरीबों, विधवाओं व अपनी प्रजा सहित सोमनाथ, जगन्नाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ, बद्रीनाथ जैसे सैंकड़ों मन्दिरों का जीर्णोद्धार किया गया। जिसका विदेशी आक्रांताओं ने विध्वंश किया गया था। उनका जीवन मातृशक्ति सहित...