बरेली, मार्च 25 -- आंवला। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राज्यसभा में क्षत्रिय शिरोमणि वीर महाराणा सांगा पर की गई अशोभनीय टिप्पणी से आक्रोषित क्षत्रियों ने प्रदर्शन करने के बाद पुतला दहन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री इंजीनियर भुवनेश्वर सिंह तथा प्रदेशाध्यक्ष जय गोविन्द सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज तथा अन्य कई संगठनों के लोग नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। राज्यसभा सांसद का पुतला दहन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि सांसद रामजी लाल सुमन पर अविलम्ब कार्रवाई की जाए, उनकी राज्यसभा सदस्यता समाप्त हो और एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसमें प्रदेश महासचिव प्रेमपाल सिंह सोंलकी, संगठन मंत्री जुगेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर पाल सिंह, तहसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.