कोडरमा, जनवरी 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाईपास में सड़क के किनारे स्थित बिजली के पोल और डिवाइडर में टकराती हुई पलट गई। इस घटना में कार पर में सवार दो युवकों को चोट आई है। घायल युवकों की पहचान हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी सचिन कुमार उम्र करीब 22 वर्ष, पिता संदीप महतो और सुदामा कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता संजय महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची तिलैया पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.