पटना, जनवरी 20 -- महाराणा प्रताप का शौर्य नयी पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। उनका संपूर्ण जीवन मातृभूमि और राष्ट्र की सेवा में समर्पित था। उक्त बातें सूबे के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचडी) मंत्री संजय सिंह ने सोमवार को कहीं। महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अथमलगोला के नीरपुर (रूपस) गांव में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह को संबोधित कर थे। ट्रस्ट की ओर से मंत्री संजय सिंह को अंगवस्त्र, तलवार और प्रतिक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह, बख्तियारपुर विधायक अरूण शाह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजेश कुमार, बाढ़ नप के अध्यक्ष संजय कुमार, ट्रस्ट के अध्यक्ष धनंजय सिंह व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...