दरभंगा, दिसम्बर 23 -- लहेरियासराय। शहर के शुभंकरपुर स्थित महाराजी पुल के चालू होने से लोगों की आवागमन की सुविधा बढ़ गयी है। बिहार सरकार के तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने 10 जुलाई 2022 को महाराजी पुल का शिलान्यास किया था। 13 फरवरी 2023 से इस पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। पुल निर्माण का कार्य इसी वर्ष मार्च तक पूरा करने का समय निर्धारण किया गया था। कुछ माह देर ही सही, पुल का निर्माण कार्य अगस्त महीने में पूर्ण कर दिया गया। सितंबर के अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका विधिवत उद्घाटन भी कर दिया। बिहार का यह पहला पुल है जिस पर नगर विकास व आवास विभाग ने 14 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च किये हैं। इस पुल के बन जाने से शहर के रत्नोपट्टी, शुभंकरपुर, चतरिया, तरौनी समेत विभिन्न गांवों के लोग लाभान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.