लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव राजभर जी का 991वीं विजय दिवस मंगलवार को मनाया गया। सुबह लालबाग तिराहे पर स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की प्रतिमा स्थल पर हवन - पूजन हुआ। वहीं शाम को दीपदान का आयोजन किया गया। राजभर एकता कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुबह समाज के लोगों ने महाराजा सुहेलदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हवन - पूजन किया। इसके बाद लोगों के बीच फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। शाम को प्रतिमा पर दीपक जलाकर महाराजा सुहेलदेव जी के शौर्य और पराक्रम को याद किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पवन राजभर ने सरकार से महाराजा सुहेलदेव जी के आगे राजकीय सम्मान के साथ राजभर शब्द लिखे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर समाज के गौरव हैं। कार्यक्रम में पवन राजभर, डॉ पंचम राजभर, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.