बक्सर, अप्रैल 19 -- नावानगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वकील सिंह यादव ने पूर्व सांसद डुमरांव महाराज कमल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने की मांग डीएम और मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में महाराज कमल सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। श्रीसिंह की प्रतिमा अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थापित तो कर दिया गया है। लेकिन, वर्षों गुजर जाने के बाद भी अब तक प्रतिमा का अनावरण नहीं किया गया है। जिससे क्षेत्रीय जनता दुःखी है। इन्होंने महाराज की प्रतिमा का शीघ्र अनावरण करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...