हरिद्वार, फरवरी 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। महाराजा अग्रसेन घाट समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विवेक विहार कार्यालय में बैठक में अध्यक्ष रामबाबू बंसल ने कहा कि समिति की ओर से समय-समय पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज को जोड़ने का कार्य किया जाता है। महामंत्री डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि समिति के धर्मार्थ कार्यों से शहर के साथ ही विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालु भी लाभान्वित होते हैं। संयोजक आशीष मित्तल और संजय आर्य ने बताया कि आगामी एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इसमें शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में विनोद गुप्ता, ललित गोयल, मनोज गुप्ता, मुकेश भारद्वाज, आरके गुप्ता, अजय अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.