रुडकी, मई 22 -- ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने लक्सर के महाराजपुर कलां गांव में चेकिंग की। गांव के प्रवेश, संजीव और सूरजभान के घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई। टीम में शामिल क्षेत्रीय जेई मनोज कुमार सैनी ने लक्सर कोतवाली में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में विजिलेंस के एई धनंजय कुमार, विकास कुमार, रोबिन सिंह, पुलिस निरीक्षक मारुत शाह, उपनिरीक्षक संजीव त्यागी, क्षेत्रीय एसडीओ विवेक गुप्ता और लाइन स्टाफ के बुद्ध सिंह, तस्लीम, सुरेश कुमार, अतुल कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.