सीवान, फरवरी 17 -- महाराजगंज, एक संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र में महाराजगंज एवं भगवानपुर हाट प्रखंड अतर्गत कुल 35 सड़कों के निर्माण के लिए 85 करोड 59 लाख से ज्यादा राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। विधायक विजय शंकर दुबे ‌ने बताया कि महाराजगंज एवं भगवानपुर हाट प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और इलाकों की वैसी सभी सड़कें, जो अनुरक्षण समयावधि को पार कर चुकी थी, वैसी कुल 35 सड़कों की अनुशंसा की गयी थी, जिनकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। विभागीय मंत्री अशोक चौधरी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया गया। कुल अनुमानित प्राक्कलित राशि 85 करोड 59 लाख से ज्यादा की है और कुल लम्बाई 84 148 किलोमीटर है। इसमें चिर प्रतीक्षित मांग वाली एक मुख्य सड़क महाराजगंज-बसंतपुर की है। इसकी लम्बाई 21.325 किलोमीटर है। अनुमानित प्राक्कलित राशि 34 करोड़ ...