सीवान, फरवरी 22 -- महाराजगंज, एक संवाददाता. मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन साइंस की परीक्षा थी। पांचवें दिन प्रथम पाली में दो परीक्षा केंद्र सेंट जोसेफ स्कूल एंव उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय केन्द्र से पांच छात्राएं बेहोश हो गई।छात्रा की बेहोश होने की सुचना मिलते ही केन्द्र पर अफरा तफरी मच गई। उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय केन्द्र के केन्द्राधीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह तथा सेंट जोसेफ स्कूल के केन्द्राधीक्षक ने इसकी सुचना अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने पीएचसी से तुरंत सम्पर्क कर केन्द्रों पर एंबुलेंस भेजने का निर्देश दिया। एंबुलेंस पहुंचकर दोनों केन्द्रों से पांचों छात्राओं को लेकर पीएचसी लाया जहां सभी छात्र-छात्राओं को इलाज हुआ। सेंट जोसेफ स्कूल केन्द्र की परीक्षार्थी किरण कुमारी, तब्सुम, ज्योती, उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय केन्द्र की आं...