औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- कुटुंबा प्रखंड के महाराजगंज पैक्स चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन सिमरी कला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने बताया कि नामांकन गुरुवार तक लिए जाएंगे। नामांकन की समीक्षा 5 और 6 दिसंबर को होगी। नाम वापसी और प्रतीक आवंटन 9 दिसंबर को निर्धारित है। मतदान 16 दिसंबर को होगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी। चुनावी प्रक्रिया 18 दिसंबर को समाप्त होगी। चुनाव को लेकर पूरे पैक्स क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.