बलरामपुर, सितम्बर 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। 132 केवी बिजली उपकेंद्र तुलसीपुर से 33/11 केवी महाराजगंज तराई लाइन के उपभोक्ताओं को मंगलवार व बुधवार को छह घंटे बिजली नहीं मिल सकेगी। अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने बताया कि दो व तीन सितंबर को महाराजगंज तराई लाइन के निकट वृक्षों की टहनियों की कटाई-छंटाई का कार्य प्रस्तावित है। इस कारण दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक महाराजगंज तराई, दीनानगर व शिवपुरा फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.