संवाददाता, दिसम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के एक गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाकर बैठे पांच-छह लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हमले में जमकर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी-कुदाल चला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। घटना महाराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव की है। इस गांव के रहने वाले जमशेद आलम ने भिटौली थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता उसके भाइयों के साथ गांव के पास ही स्थित तालाब में मछलियों को चारा खिलाने जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर एक साजिश के तहत पहले से घात लगाए गांव के ही पांच-छह लोगों ने हमला कर दिय...