नई दिल्ली, फरवरी 9 -- एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 1178.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज ने बताया है कि उसे महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से एक ऑर्डर मिला है। इस बिजनेस अपडेट के बाद डिफेंस कंपनी के शेयरों में तेज उछाल आया है। एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले 5 साल में 2200 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेल्सएक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज (Axiscades Technologies) ने घोषणा की है कि उसकी सहायक इकाई मिस्ट्रल सॉल्यूशंस (Mistral Solutions) को महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से एक ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर LCA Mk1A प्रोग्र...