नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- महारत्न कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने पिछले 20 साल में शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इंडियन ऑयल ने पिछले 20 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 47 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। महारत्न कंपनी ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। पिछले 20 साल में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने निवेशकों को 4 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। 1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 47 लाख रुपये से ज्यादामहारत्न कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर 16 सितंबर 2005 को 36.25 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 16 सितंबर 2005 को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 2755 शेयर मिलते। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने पिछले 20 साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.