नई दिल्ली, मार्च 28 -- महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर शुक्रवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक उछलकर 221.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल एक बड़ा ऑर्डर मिलने से आया है। भेल ने शुक्रवार को अनाउंस किया है कि उसे 2x660 MW कोरबा वेस्ट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के इंजीनियरिंग, प्रेक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) पैकेज के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी से लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। 11800 करोड़ रुपये का है यह प्रोजेक्टभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को मिले इस प्रोजेक्ट की वैल्यू करीब 11,800 करोड़ रुपये है। यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव थर्मल पावर स्टेशन में स्थित है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी को बायलर, टर्बाइन और जेनरेटर जैसे सुपरक्रिटिकल इक्विपमेंट की सप्लाई करनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.