नई दिल्ली, जनवरी 28 -- महारत्न कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। गेल इंडिया के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान करीब 4 पर्सेंट के उछाल के साथ 166.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। गेल इंडिया अपने शेयरधारकों को तोहफा देने की तैयारी में है। कंपनी अपने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड बांटेगी। महारत्न कंपनी गेल इंडिया अपने निवेशकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। पिछले 5 साल में गेल इंडिया के शेयरों में करीब 100 पर्सेंट का उछाल आया है। 31 जनवरी को है कंपनी की बोर्ड बैठकमहारत्न कंपनी गेल इंडिया का बोर्ड शनिवार 31 जनवरी 2026 को होने वाली बैठक में वित्त वर्ष 2026 के अंतरिम डिविडेंड के पेमेंट पर विचार करेगा। गेल इंडिया (GAIL India) ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 5 फरवरी फिक्स की है। अप्रूवल के 30 दिन के भीतर डिविडे...