फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के विकास में फर्रुखाबाद की महायोजना की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। शासन में भले ही महायोजना स्वीकृत हो गयी है। मगर अभी गजट नही हुआ हे। जैसे ही गजट होता है तो वैसे ही शहर के विकास और विस्तार पर काम भी आगे बढ़ सकेगा। शहर को व्यवस्थित और सौंदर्यीकरण के लिहाज से महायोजना तैयार की गयी थी। यह महायोजना 2031 तक के लिए लागू की गयी है। जयपुर की एक कंपनी की ओर से महायोजना का नक्शा तैयार किया गया था। शुरुआत में इसको लेकर काफी विरोधाभास था। इसके बाद आपत्तियां भी मांगी गयीं और उस पर संशोधन भी हुये। इस महायोजना का जो नक्शा तैयार किया गया है उसके मुताबिक इसमें करीब 400 हेक्टेयर क्षेत्र और बढ़ जायेगा। इसमें 90 हेक्टेयर ग्रीन एरिया भी शामिल है। बताया जा रहा हैकि आपत्तियों के बाद भी कई प्रमुख बिंदुओं पर परिव...