सुल्तानपुर, जनवरी 5 -- अखण्डनगर। क्षेत्र के श्री ब्रह्म बाबा स्थान, बद्देडिया प्राणनाथपुर में श्री श्री रूद महायज्ञ एवं संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ सोमवार को प्रातः 11 बजे निकाली गई दिव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।कलश यात्रा की विशेष शोभा यह रही कि नागा बाबा सहित तीन संत घोड़े पर सवार होकर यात्रा के अग्रभाग में चल रहे थे, जबकि उनके पीछे सैकड़ों की संख्या में युवा पुरुष और महिलाएं डीजे की भक्ति-धुनों पर आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान राधा-कृष्ण के मनोहारी नृत्य तथा भोलेनाथ के शिव तांडव नृत्य ने वातावरण को अच्छा कर दिया। यह कलश यात्रा बछेड़िया गांव से प्रारंभ होकर दिहिद्दीपुर, बेलवाई-हलियापुर मार्ग, अखण्डनगर मुख्य चौराहा और बजरंग चौक होते हुए पुनः बछेड़िया स्थित श्री ब्रह्म बाबा स्थान पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से जला...