धनबाद, मई 6 -- महुदा। पाथरगड़िया पंचायत के कंचनपुर बस्ती में आयोजित पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 हनुमत महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रथम दिन सोमवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु गेरूआ वस्त्र धारण कर शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर कचर्रा, मंझलाडीह, नया कनारी, नागदा बस्ती होते हुए दामोदर नदी तट पहुंची। वहां आचार्यों एवं पुरोहितों ने पूजा अर्चना के तत्पश्चात कलश में जल भरण करवाया। तत्पश्चात कलश यात्रा वापस मंदिर परिसर जाने के लिए निकली। कलश यात्रा में भाजपा के जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, मंडल अध्यक्ष कार्तिक महतो, मुखिया कमल महतो, समाजसेवी बिनोद महतो भी शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान कई स्थानों पर समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.