संभल, मार्च 10 -- गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह स्थित ठाकुरजी देवाश्रम में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ के अंतिम दिन एक हजार से अधिक भक्तों ने वेद मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ में पूर्ण अहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। धनारी पट्टी लालसिंह के ठाकुरजी देवाआश्रम पर शान्ति कुंज हरिद्वारा के तत्वाधान मे चल रहे तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन महायज्ञ की पूर्णाहुति देने के लिए भक्तों का सिलसिला सुबह से ही यज्ञ स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया। शान्ति कुंज हरिद्वार के आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में कई चक्र मे पूर्णाहुति दिलाई। भक्तों ने भी पूर्ण ध्यान लग्न के साथ पूर्णाहुति देकर देश परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यज्ञ समापन के बाद आयोजकों द्वारा विधि विधान के स...