सोनभद्र, फरवरी 6 -- सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही आस-पास गांवों जैसे कोंगा ,चौना, बैना, घघरा, मचबन्धवा, चैनपुर, मुनगाडीह, धनखोर और चकसानी आदि सहित छत्तीसगढ़ के कई गांवों के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और पवन पुत्र हनुमान के जयकारों के बीच पूरे दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। यज्ञाचार्य पवन कुमार शास्त्री ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे सुख-शांति, आरोग्य...