दरभंगा, मार्च 9 -- मनीगाछी। तारडीह प्रखंड के लगमा गांव स्थित जगदीश नारायण ब्रह्मचर्याश्रम परिसर में एक साथ हो रहे दो महायज्ञों में लोगों का सैलाब उमड़ रहा है। क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य जिलों से भी रोज 10 हजार से भी अधिक लोग महायज्ञ में पहुंच रहे हैं। बता दें कि यहां गत एक मार्च से कलश शोभायात्रा के साथ संकल्पित इन दो महायज्ञों में लक्षचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ जबकि गत छह मार्च से अति विष्णु महायज्ञ का संकल्प के साथ ही शुभारंभ हुआ। अपने आप में अति विशिष्ट इन दो महायज्ञों का आयोजन एक ही परिसर में होने से यह स्थान दर्शनीय बन गया है। यज्ञों के विधिवत संपादन के लिए दो हजार से अधिक पंडितों को संकल्प दिया गया है। इनके सस्वर सप्तश्लोकी एवं वेद मंत्रों के पाठ से दिशाएं गुंजायमान हो रही हैं। इस अद्भुत व विशिष्ट दो महायज्ञों के लिए 11 मंजिला विशाल म...