सहारनपुर, नवम्बर 30 -- नगर में जारी श्री दिव्य विष्णु महायज्ञ के छठें दिन रविवार को भगवान विष्णु के सहस्त्र नाम का विशेष पुजन किया गया। इसके अलावा माता महालक्ष्मी का 1008 कमल गटों, कमलपुष्प से पुजन अर्चन किया गया। माता की आरती उतारी गई। सोमवार को पुर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। शुरुआत गणेशादि पुजन, वास्तुदेव, भैरवदेव, क्षेत्रपाल, नवग्रह, पुजन आदि से हुई। इसके बाद पूजन का लम्बा सिलसिला चला, पूजन उपरान्त भगवान नारायण का यज्ञ किया गया। जिसमें बडी संख्या में यजमानों ने आहूति दी। यज्ञाचार्य आचार्य सुनील दीक्षित व यज्ञ संचालक योगेश दीक्षित की देखरेख में कई प्रांतों से पधारे 80 विद्धान पंडित व वेदपाठी यज्ञ में भाग ले रहे है। हरिद्वार से पधारे पुजारियों द्वारा प्रस्तुत गंगा मैया की आरती बेहद आकर्षक है। परिक्रमा और आरती में शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.