गया, फरवरी 7 -- प्रखंड के शंकर बिगहा गांव में श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महायज्ञ के दौरान परिक्रमा करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को संत श्री नंद गोपालाचार्य जी महाराज की देखरेख में गाजे-बाजे के साथ भगवान सूर्य की भव्य मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया। इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान जय सूर्य देव के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि रविवार को विधि-विधानपूर्वक भगवान सूर्य की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा किया जाएगा, जिसके बाद मूर्ति की स्थापना मंदिर में की जाएगी। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महायज्ञ के सफल आयोजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.