कन्नौज, मार्च 25 -- कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में आयोजित 1108 कुण्डीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ रहा है। यज्ञशाला में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां पीतांबरा की आराधना कर यज्ञ में आहुति अर्पित कर रहे हैं। पूरे नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जिससे संपूर्ण वातावरण मां पीतांबरा की भक्ति से सराबोर हो गया है। यज्ञशाला में मुख्य यज्ञाचार्य स्वामी रामदास महाराज के निर्देशन में यज्ञाचार्यगण वेद मंत्रों का उच्चारण कर श्रद्धालुओं से यज्ञ में आहुति डलवा रहे हैं। यजमान पूरे विधि-विधान से माँ पीतांबरा एवं भगवान मृत्युंजय का पूजन कर यज्ञमंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। दोनों पालियों-प्रातः और संध्या-में हजारों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ में सम्मिलित हो रहे हैं। यज्ञ में भाग लेने के लिए पुरुष श्रद्...