जमुई, फरवरी 21 -- सोनो । निज संवाददाता प्रखंड के महेश्वरी गांव में श्री रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ को लेकर माहौल आध्यात्म से ओतप्रोत है। महाज्ञान के दौरान पूरे नौ दिनों तक रामकथा, भजन-कीर्तन और हवन यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। यज्ञ के तीसरे दिन भजन संध्या के शुभारंभ के मौके पर उपस्थित भाजपा नेता रणजीत सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि यज्ञ से भगवान श्रीराम की उत्पत्ति हुई थी। इससे क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ और आनंदमय बनता है। सनातन संस्कृति की रक्षा होती है और सामाजिक सद्भाव कायम रहता है। यज्ञ स्थल पर पहुंचने से मनुष्य को दैहिक, दैविक और भौतिक तापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने दिव्य और भव्य यज्ञ स्थल का अवलोकन कर सर्वकल्याण की कामना क...