कोडरमा, फरवरी 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत तेतरौन के ग्राम मतौनी में आयोजित महायज्ञ के सातवें दिन भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु पूरे गांव में भ्रमण करते नजर आए। नगर भ्रमण गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकला, जहां ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। धार्मिक जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु हाथों में ध्वज-पताका लिए भक्ति भाव से शामिल हुए। महायज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि नगर भ्रमण का उद्देश्य गांव में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश देना है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकला यह जुलूस ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। नगर भ्रमण के उपरांत यज्ञ स्थल प...