बलिया, मार्च 8 -- बिल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के बहुताचक उपाध्याय गांव स्थित शिवमंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत महायज्ञ का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सुबह से हवन, यज्ञ, भजन-कीर्तन के अलावा विद्वान आचार्यों की देखरेख में मानवता के कल्याण के लिए पावन आहुतियां दी गई। सायं कथावाचक आचार्य आनंद महाराज ने भागवत कथा का प्रवचन किया। महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि भागवत कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के जन्म जन्मांतर के जाने-अंजाने में किये गये पाप का समूल नाश हो जाता है तथा जीव जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्त होता है। महायज्ञ के समापन पर आयोजित भंडारे में काफी संख्या में संत महात्माओं के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंटू सिंह, विपुल उपाध्याय, राकेश सिंह, गब्बर सिंह, श्रीभगवान यादव आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.