रामगढ़, मई 3 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को कोयलांचल का दौरा किया। इस दौरान वे भुरकुंडा रिवर साईड स्थित शिवनगर कॉलोनी में आयोजित रुद्र महायज्ञ में शामिल हुए। यज्ञ मंडप में शीश नवाने के बाद सांसद ने स्थानीय लोगों से मुलाकात का हाल चाल लिया। इसके बाद वे दिवंगत भाजपाई शशिकांत उर्फ छोटू सिंह के शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। कहा कि उनके आकस्मिक निधन की खबर से वे बहुत आहत हैं। इसके बाद सांसद का काफिला भुरकुंडा टिपला साइडिंग पहुंचा। यहां अर्जुन साव पुत्री को विवाह से पूर्व लहंगा भेंट करते हुए सांसद ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राकेश सिन्हा, सतीश मोहन मिश्रा, मुखिया अजय पासवान, अमरेश सिंह, योगेश दांगी, सुनील कुमार, मनोज सिन्हा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...