चंदौली, फरवरी 23 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड बरहनी के सर्वानंद तीर्थ सरोवर जमुड़ा घोसवा गांव में सुशांत मुनी की ओर से आयोजित पंच कुंडीय हरिहरात्मक महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को हवन पूजन के साथ श्रीमद्भागवत एवं शिव महापुराण की कथा के माध्यम से ज्ञान यज्ञ रुपी गंगा में श्रद्धालु ने डुबकी लगाई। काशी के कथा वाचक डॉ. भारद्वाज पांडेय ने हरिहरात्मक यज्ञ से मन के सभी विकार समाप्त हो जाएंगे। इसमें शामिल होने पर प्रभु का कृपा बनी रहेगी। महाराष्ट्र से पधारी साध्वी बिन्दु ने भगवान विष्णु के सभी अवतार का वर्णन किया। कहा कि कलयुग के अन्त में भगवान कल्कि के नाम से अवतरित होंगे। सुशांत मुनी ने शिव विवाह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव जी विश्वास है तो पार्वती जी श्रद्धा है। विवाह से पहले शिव जी ने काम को जला दिया था, इसके बाद श्रद्धा और विश्वा...