रामगढ़, अप्रैल 29 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रांची रोड स्थित श्री श्री 1008 शीतला माता मंदिर की 22वीं वर्षगांठ समारोह के तहत पांच दिवसीय महायज्ञ जारी है। दूसरे दिन मंगलवार को आचार्य अमरकांत दुबे मंडली, अविनाश शास्त्री ने यजमान श्रवण कुमार और पत्नी रेखा देवी सपत्नीक को विधिवत पूजा - अर्चना कराया। इसके तहत गणपत्यादि देवताओं का पूजन, वास्तु मंडपांग, प्रधान देवताओं का आह्वान एवं पूजन, सप्तशती पाठ एवं चंडी स्वाहाकार आदि धार्मिक अनुष्ठान सपंन्न हुआ। अगले दिन बुधवार को अप्रैल को दैनिक पूजन, पाठ, शीता माता का महाभिषेक एवं चंडी स्वाहाकार आदि अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति अध्यक्ष अरुणा जोशी, संचालक सह सचिव रमा शर्मा, कोषाध्यक्ष सरिता देवी, संरक्षक सदस्य सीपी संतन, अनिल गुप्ता, रोहित शर्मा, मनीष कुमार, राजेंद्र ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.