लखीसराय, जुलाई 15 -- बड़हिया, एक संवाददाता। नगर के सीमांत क्षेत्र बाहापर स्थित यज्ञ स्थल पर जारी 11 दिवसीय शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को पूरे विधि-विधान के साथ वेदी पूजन संपन्न हुआ। मंडप में बने 11 यज्ञ वेदियों की यजमान दंपत्तियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। यज्ञशाला में विभिन्न दिशाओं में स्थित देवताओं का आवाहन कर पूजन किया गया। पूरे दिन यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिला पुरुष श्रद्धालु लगातार यज्ञ मंडप की परिक्रमाएं करते देखे गए। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। संध्या वेला में आयोजित कथा के क्रम में उज्जैन से आई प्रसिद्ध कथा वाचिका सुलेखा रामायणी ने शंकर विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं रात्रि में आयोजित रासलीला में भी बच्चों से लेकर...