चतरा, मई 21 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। प्रखंड के मंझगांवा में शिव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के अवसर पर रात्रि में विद्वानों द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम किया जा रहा है। यज्ञ के सातवें रात्रि में झारखंड के मशहुर पैड प्लेयर सुदेश सिंह ने रात भर जलवा बिखेरे हैं। सिंह की टिम ने एक से बढ़ कर एक गीत की प्रस्तुति की। भक्ति गीत के साथ पैड की धुन ने लोगों का मन मोह लिया। भक्तों ने भक्ति की सागर में गोता लगाया। कार्यक्रम में सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास शामिल हुए। यज्ञ समिति के लोगों ने विधायक को मालार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत की मुखिया मंजीत कुमार सिंह ने पैड प्लेयर को माला पहनाकर किया। मौके पर अशोक सिहं, रविन्द्र सिहं, मुकुन्द यादव, बहादुर सिहं, नागेद्र सिहं समेत कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...