प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। महाकुम्भ के बाद गंगा किनारे मोहल्लों को मच्छर जनित बीमारी से बचाने के लिए नगर निगम ने फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू कर दिया। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने सोमवार शाम दारागंज से आठ साइकिल माउंटेड मशीन को फॉगिंग के लिए रवाना किया। महापौर ने खुद साइकिल माउंटेड मशीन को चलाया। साइकिल माउंटेड मशीन फॉगिंग के लिए दारागंज घाट, बाघंबरी हाउसिंग स्कीम, आलोपीबाग, मधवापुर, नागवासुकि रोड, बख्शीखुर्द, पूरा पड़ाइन, भारद्वाजपुरम क्षेत्र में भेजी गई। फॉगिंग मशीन रवाना करने के बाद घाटों की सफाई के लिए महापौर ने स्वच्छा कलश भी स्थापित किया। इस अवसर पर महपौर ने सुबह और शाम फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव का निर्देश दिया। कहा कि नगर निगम अपने हर दायित्व का निर्वहन कर रहा है। इसी क्रम में महाकुम्भ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.