गाज़ियाबाद, सितम्बर 4 -- गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत आठ सितंबर से जिमनास्टिक के ट्रायल के साथ होगी। जिला खेल क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि जिमनास्टिक की लड़कों एवं लड़कियों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 सितंबर के बीच प्रयागराज में किया जाएगा।इसमें सभी मंडलों की टीम हिस्सा लेगी। इसके लिए आठ सितंबर को महामाया स्टेडियम में जिमनास्टिक का जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें चयन होने वाले खिलाड़ी मंडल ट्रायल में शामिल होंगे। मंडल ट्रायल में चयन होने के बाद खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की तरफ से हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कबड्डी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता सहारनपुर में 15 से 17 सितंबर तक खेली जाएगी। इसके लिए जिला स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.