गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- -आठ दिन तक चलने वाले मेल में करीब बीस लाख श्रद्धालुओं के आने का दाव मोदीनगर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र की नवमी पर गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में रविवार को प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आठ दिन के अंदर करीब बीस लाख श्रद्धालुओं के आने का दावा किया गया है। गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर परिसर में चैत्र मास के पहले नवरात्र से लेकर नवमी तक मेले का आयोजन किया गया। सप्तमी से ही मेले में श्रद्वालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। रविवार को रामनवमी के दिन श्रद्वालुओं का भीड़ अन्य दिनों से अधिक रही। सुबह चार बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्वालुओं की एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। लाइन से मंदिर स्थित भवन तक पहुचंने में मंदिर तक पहुंचने में श्रद्वालु को दो घंटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.