बागपत, अगस्त 5 -- नगर में 16 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान आयोजित किया जा रहा है। जिसके 12 वें दिन मुनि नयन सागर महाराज के सानिध्य में विधि विधान से पूजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। अतिथि भवन में आयोजित 16 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान में विधि-विधान के साथ भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई।जिसमें सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य अजय जैन, बिजेंद्र जैन को प्राप्त हुआ। मुनि 108 नयन सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। कहा कि शांति प्रभु की विशेष आराधना जिनालय में जिनेंद्र देव के समक्ष करना अनंत गुना फलदायक होता है। गृहस्थ जीवन पापों से लिपटा होता है और घर का वातावरण विषय- कषायों से भरा होता है, इसलिए शांति विधान घर में करना उतना लाभकारी नहीं होता। धर्म सभा में प्रवीण जैन, मनोज जैन, मनोज जैन, संभव आनंद जैन, पवन...