हरिद्वार, दिसम्बर 1 -- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के चुनाव को लेकर आवाज उठा रहे और मौजूदा व्यवस्था से नाराज स्वामी यतींद्रानंद गिरि और स्वामी प्रबोधानंद गिरि को जूना अखाड़े से बाहर कर दिया गया है। दोनों संतों द्वारा रविवार को हरिद्वार में बैठक कर अलग आश्रम परिषद बनाने की घोषणा के बाद ये कार्रवाई की गई। इसकी पुष्टि करते हुए जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरि गिरी ने कहा कि दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। अखाड़े का अनुशासन सर्वोपरि हैं इससे समझौता नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कुंभ मेला केवल अखाड़ों का नहीं, आश्रमों को नजरअंदाज क्यों? महामंडलेश्वर के आरोप जूना अखाड़े द्वारा स्वामी यतींद्रानंद गिरि और स्वामी प्रबोधानंद गिरि को निष्कासित करने के बाद संत समाज में खलबली मच गई। कई दिनों से जूना और अन्य अखाड़ा से जुड़े संत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.