आगरा, नवम्बर 6 -- बाह, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर बटेश्वर को पांचवे कुंभ का दर्जा, यमुना की प्रदूषण से मुक्ति मांग के साथ महामंडलेश्वर बाबा बालकदास के नेतृत्व में संतों ने सैकड़ों भक्तों के साथ ब्रह्मलाल महाराज मंदिर के घाट पर यमुना नदी में दूसरा शाही स्नान किया। पवित्र कालिंदी में डुबकी लगाते ही देवाधिदेव का जयघोष गूंज उठा। चारों संप्रदायों के संत बुधवार को सुबह आठ बजे अपने अखाड़ों से तीर्थ क्षेत्र की परिक्रमा को निकले। करीब सात किमी की परिक्रमा के दौरान संतों ने तलवार, फरसा, गदा आदि से हैरत अंगेज करतब दिखाए। गाजे-बाजे के साथ निकले संतों के आगे घुड़ सवार पुलिस चल रही थी। परिक्रमा मार्ग पर संतों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विभिन्न देवालयों में मत्था टेकने के बाद संत बटेश्वर के घाट पर पहुंचे। यमुना में डुबकी लग...