अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक की हत्या के मामले में आरोपी महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय के पति अशोक पांडेय की ओर से जमानत अर्जी डाली गई है। इस पर बुधवार को सुनवाई हुई। अदालत ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। संभवत: गुरुवार को फैसला आ सकता है। यह घटना 26 सितंबर की रात को खेरेश्वर चौराहे पर हुई थी। हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें नामजद पूजा पांडेय, अशोक पांडेय व दोनों शूटर जेल में हैं। पुलिस के अनुसार पूजा व अशोक ने तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। इसमें अशोक पांडेय की ओर से जमानत के लिए अर्जी डाली गई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.