रांची, अक्टूबर 24 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू में शुक्रवार को किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर आचार्य डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) नगर इकाई की ओर से काली मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर को अंगवस्त्र और पुष्प माला देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विहिप के जिला मंत्री राजीव झा ने किया। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री राजीव झा ने बताया कि आचार्य डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी हरिद्वार से जमशेदपुर जाने के क्रम में कुछ समय के लिए बुंडू में रुकीं। इस अवसर पर नगर के विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सनातन धर्म और संस्कृति के संवर्धन का आह्वान: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर डॉ त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.