लखनऊ, सितम्बर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पर्यटन विभाग ने महाभारत सर्किट अंतर्गत बरेली जिला स्थित पौराणिक स्थल अहिच्छत्र के पर्यटन विकास की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी है। महाभारत कालीन और जैन धर्मावलंबियों के पवित्र स्थल अहिच्छत्र के समेकित पर्यटन विकास कार्य के लिए 02 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। राज्य सरकार का यह कदम बरेली को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अहिच्छत्र हिन्दू, जैन के साथ बौद्ध अनुयायियों के लिए भी महत्वपूर्ण स्थल है। कहा जाता है अहिच्छत्र में भगवान बुद्ध आए थे। यहां उन्होंने नाग राजाओं को धर्म की दीक्षा दी थी। इस दौरान बुद्ध ने अहिच्छत्र में सात दिन बिताए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.